छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट की बैठक आज

WhatsApp Channel Join Now
छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट की बैठक आज


छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट की बैठक आज


रायपुर 05 अगस्त (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक आज बुधवार को पूर्वाह्न 11.30 बजे मंत्रालय महानदी भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित होगी।

बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किए जाने के साथ ही आवश्यक निर्णय लिए जाने की संभावना है। प्रदेश के कई हिस्सों में हो रही भारी बारिश और बाढ़ के हालातों को लेकर इस बैठक में विशेष मंथन किया जाएगा। मुख्यमंत्री साय आज कैबिनेट के साथ-साथ पेसा टास्क फोर्स की बैठक में भी हिस्सा लेंगे, जिसमें जनजातीय क्षेत्रों से जुड़े नीतिगत निर्णयों पर बात हो सकती है। राज्य के विकास, प्रशासनिक सुधारों और जनहित से जुड़ी कई नई योजनाओं तथा प्रस्तावों को इस बैठक में मंजूरी मिल सकती है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री आज एक विशेष वृक्षारोपण अभियान का भी हिस्सा बनेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Share this story