सेवा संकल्प अभियान के तहत सफाई मित्र सुरक्षा शिविर, 38 सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
सेवा संकल्प अभियान के तहत सफाई मित्र सुरक्षा शिविर, 38 सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण


सूरजपुर, 28 सितंबर (हि.स.)। सेवा संकल्प अभियान के तहत आज सोमवार को नगर पालिका परिषद सूरजपुर में सफाई मित्र सुरक्षा शिविर आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से सुबह 8 से 10 बजे तक आयोजित शिविर में 38 सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

शिविर में घर-घर जाकर कचरा संग्रहण और सफाई कार्य करने वाले कर्मचारियों को टिटनेस से बचाव का इंजेक्शन लगाया गया। इसके अलावा रक्त जांच के माध्यम से हीमोग्लोबिन और शुगर की जांच की गई तथा निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। कार्यस्थल पर ही स्वास्थ्य सेवाएं मिलने से कर्मचारियों को जांच के लिए अलग से स्वास्थ्य केंद्र जाने की जरूरत नहीं पड़ी।

सफाई मित्र प्रतिदिन शहर के घरों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके कार्यस्थल पर स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध होने से कर्मचारियों को आसानी से शिविर का लाभ मिला और उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का अवसर भी मिला।

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Share this story