शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और हाट-बाजार के लिए 1.99 करोड़ मंजूर

WhatsApp Channel Join Now

रायपुर, 27 नवम्बर (हि.स.)। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बेमेतरा जिले के मारो नगर पंचायत में दो कार्यों के लिए कुल एक करोड़ 99 लाख आठ हजार रुपये स्वीकृत किए हैं। इनमें वार्ड क्रमांक-3 में 99 लाख नौ हजार रुपये की लागत से हाट-बाजार और वार्ड क्रमांक-7 में 99 लाख 99 हजार रुपये से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण शामिल है।

उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इनकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं। विभाग द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट से अधोसंरचना मद से ये राशि मंजूर की गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784169 Articles

Share this story