वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी काे सर्व गुजराती समाज ने भेंट किया 51,001 रुपये का योगदान, हनुमान प्रतिमा स्थापना को मिला सहयोग
रायगढ़रायगढ़ , 02 जून (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ. पी. चौधरी के जन्मदिवस के पर आज मंगलवार काे सर्व गुजराती समाज ने श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक सहभागिता का परिचय देते हुए पहाड़ मंदिर में भगवान हनुमान की प्रतिमा स्थापना के लिए 51,001 रुपये का सहयोग प्रदान किया।
सर्व गुजराती समाज के अध्यक्ष मुकेश जैन के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी को 51,001 रुपये का चेक भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर समाज के सदस्यों ने उनके जनहितकारी कार्यों, विकासोन्मुखी सोच और समाज के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण की सराहना की।
समाज के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सर्व गुजराती समाज के भवन निर्माण की दिशा में मार्ग प्रशस्त करने और समाज की लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करने के लिए वित्त मंत्री का विशेष आभार भी व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुकेश जैन व पूर्व पार्षद दिवेश सोलंकी सहित तनु बेन चावड़ा, नूतन बेन चावड़ा, शांतिलाल खोडियार, अजीत मेहता, कमलेश जैन, गुणवंत चावड़ा, श्वेताम्बर जैन समाज के अध्यक्ष नितेश शाह समाज के अनेक लोगों ने सामूहिक रूप से ओ पी चौधरी को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और सर्व गुजराती समाज के भवन निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने के लिये उन्हें धन्यवाद दिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रघुवीर प्रधान

