राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम छग आगमन पर रूपकुमारी चौधरी का हुआ स्वागत

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम छग आगमन पर रूपकुमारी चौधरी का हुआ स्वागत


राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम छग आगमन पर रूपकुमारी चौधरी का हुआ स्वागत


धमतरी महिला मोर्चा ने किया स्वागत

धमतरी, 29 अगस्त (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी चौधरी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का दायित्व संभालने के बाद शनिवार को पहली बार छत्तीसगढ़ आगमन पर भाजपा महिला मोर्चा जिला धमतरी की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बहनों ने रायपुर पहुंचकर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

एकात्म परिसर, रायपुर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में धमतरी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने उत्साह और उमंग के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। बरसते पानी के बीच भी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बना। कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया और रूपकुमारी चौधरी के सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कहा कि रूपकुमारी चौधरी का राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व पर पहुंचना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है। उनके नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा को देशभर में नई ऊर्जा, नई दिशा और मजबूती मिलेगी। साथ ही महिलाओं को संगठन से जोड़ने और राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी को नई गति मिलेगी। धमतरी महिला मोर्चा की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामना की गई। स्वागत कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता यादव, प्रेमलता नागवंशी, जागेश्वरी साहू, महामंत्री प्रियंका सिन्हा, कविता यादव, प्रीति यदु, दिनेश्वरी नेताम, रितिका यादव, सुनीता साहू, संगीता जगताब, पवित्रा दीवान, लक्ष्मी ठाकरे, भानुप्रिया साहू सहित जिले के सभी मंडलों की महिला मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story