बारिश थमते ही सड़कों के निर्माण और मरम्मत कार्यों में आई तेजी

WhatsApp Channel Join Now
बारिश थमते ही सड़कों के निर्माण और मरम्मत कार्यों में आई तेजी


अधिकारियाें ने कोलियारी–खरेंगा–दोनर–जोरातराई सड़क का भी किया निरीक्षण

धमतरी, 25 अक्टूबर (हि.स.)। मानसून की विदाई के साथ ही जिले में सड़कों के निर्माण, मरम्मत और संधारण कार्यों में तेजी आ गई है। आम नागरिकों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लोक निर्माण विभाग ने विभिन्न मार्गों पर निर्माण कार्यों को गति देना शुरू कर दिया है।

इसी कड़ी में राजनांदगांव–गुंडरदेही राज्य मार्ग पर डामरीकरण का कार्य जारी है, वहीं कोलियारी–खरेंगा–दोनर–जोरातराई मार्ग का निर्माण भी प्रगतिरत है। इन मार्गों पर चल रहे कार्यों का लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने रविवार काे निरीक्षण कर प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।

अधिकारियों ने संबंधित निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया कि सड़क निर्माण में निर्धारित तकनीकी मानकों और स्वीकृत प्राक्कलन का पालन किया जाए तथा कार्य तय समय-सीमा में पूरा किया जाए। बारिश के कारण प्रभावित हुए निर्माण कार्यों को अनुकूल मौसम में तेजी से पूरा करने के साथ सड़क की मजबूती और टिकाऊपन पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया गया।

डामरीकरण के दौरान सड़क की सतह की गुणवत्ता, सामग्री की उपयुक्तता और तकनीकी मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही निर्माण स्थलों पर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने को कहा गया। सड़कों का गुणवत्तापूर्ण निर्माण और बेहतर रखरखाव ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बीच संपर्क मजबूत करने के साथ किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और आम नागरिकों के आवागमन को सुविधाजनक बनाता है। विभाग द्वारा निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी कर सड़क अधोसंरचना को मजबूत बनाने और नागरिकों को बेहतर यातायात सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766721 Articles

Share this story