कोरबा : इमलीछापर में चक्का जाम, लिखित आश्वासन के बाद समाप्त

WhatsApp Channel Join Now
कोरबा : इमलीछापर में चक्का जाम, लिखित आश्वासन के बाद समाप्त


कोरबा : इमलीछापर में चक्का जाम, लिखित आश्वासन के बाद समाप्त


कोरबा, 24 मार्च (हि. स.)। कुसमुंडा के इमलीछापर चौक पर सड़क व पुल निर्माण की मांग को लेकर आज मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम किया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यह क्षेत्र लंबे समय से भारी वाहनों के जाम और दुर्घटनाओं के लिए जाना जाता है।

सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारियों से चर्चा की। प्रमुख मांगों पर लिखित आश्वासन मिलने के बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया। समझौते के तहत भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था तथा 15 दिनों के भीतर सड़क मरम्मत और डामरीकरण कार्य पूरा करने पर सहमति बनी।

मौके पर तहसीलदार अमित केरकेट्टा, पीडब्ल्यूडी एसडीओ प्रदीप मरकाम, एसईसीएल एचआर सुनील कुमार एवं थाना प्रभारी मृत्युंजय पाण्डेय उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Share this story