शिविर में ग्रामीणों को बताए अधिकार और ऑनलाइन ठगी से बचाव के तरीके

WhatsApp Channel Join Now
शिविर में ग्रामीणों को बताए अधिकार और ऑनलाइन ठगी से बचाव के तरीके


श्यामतराई में उपभोक्ता जागरूकता शिविर

धमतरी, 13 मई (हि.स.)। जिला उपभोक्ता आयोग द्वारा ग्राम श्यामतराई में उपभोक्ता जागरूकता शिविर आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों को उनके अधिकारों और ऑनलाइन ठगी से बचने के उपायों की जानकारी दी गई।

शिविर में उपभोक्ता संरक्षण कानून के तहत सुरक्षा, सूचना प्राप्त करने, चयन, सुनवाई, निवारण और उपभोक्ता शिक्षा के अधिकारों को सरल भाषा में समझाया गया। साथ ही ई-जागृति पोर्टल, ई-फाइलिंग और ई-हियरिंग जैसी ऑनलाइन सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।

ग्रामीणों को खरीदारी के दौरान वस्तुओं की एक्सपायरी डेट, गुणवत्ता और मूल्य जांचने तथा हमेशा पक्का बिल लेने की सलाह दी गई। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपयोग होने वाली भ्रामक डिजाइन तकनीकों के बारे में भी जागरूक किया गया, जिनके जरिए उपभोक्ताओं को अनावश्यक वस्तुएं खरीदने के लिए प्रेरित किया जाता है।

कार्यक्रम में फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जुड़े सवालों के जवाब भी विशेषज्ञों द्वारा दिए गए।

शिविर के दौरान ग्रामीणों ने फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से संबंधित कई प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा संतोषजनक समाधान किया गया। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच प्रतिनिधि खेमलाल साहू, उपसरपंच धनजय साहू, सदस्य डोमेश्वरी साहू, पंच साधना साहू, भगवती साहू, ग्रामीण अध्यक्ष टीकाराम साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story