शक्ति सदन संविदा भर्ती संशोधित सूची जारी, पांच अगस्त तक दावा-आपत्ति आमंत्रित

WhatsApp Channel Join Now

जगदलपुर, 23 जुलाई (हि.स.)। महिला एवं बाल विकास विभाग, जगदलपुर द्वारा मिशन शक्ति योजना अंतर्गत संचालित सखी निवास एवं शक्ति सदन में रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के संबंध में संशोधित पात्र-अपात्र सूची जारी कर दी गई है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग से गुरुवार काे प्राप्त जानकारी के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रारंभिक पात्र-अपात्र सूची का प्रकाशन कर निर्धारित अवधि में दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई थी। प्राप्त दावा-आपत्तियों के निराकरण के उपरांत पात्र-अपात्र सूची प्रकाशित की गई थी। अब उक्त सूची में आंशिक संशोधन करते हुए पुनः संशोधित पात्र-अपात्र सूची जारी की गई है। संशोधित पात्र-अपात्र सूची का अवलोकन जिला बस्तर की आधिकारिक वेबसाइट तथा कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जगदलपुर (जिला बस्तर) के सूचना पटल पर किया जा सकता है।

विभाग ने संबंधित अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे सूची का अवलोकन कर यदि कोई दावा अथवा आपत्ति प्रस्तुत करना चाहते हैं, तो 05 अगस्त 2026 को सायं 5:30 बजे तक निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत करें। निर्धारित तिथि एवं समय के बाद प्राप्त दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। दावा-आपत्ति केवल रजिस्टर्ड डाक, स्पीड पोस्ट अथवा कोरियर के माध्यम से कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जगदलपुर (जिला-बस्तर) में भेजी जा सकेगी। ई-मेल, व्यक्तिगत रूप से कार्यालय में उपस्थित होकर अथवा अन्य किसी माध्यम से प्रस्तुत दावा-आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि कार्यालय में प्रदर्शित सूची को ही अंतिम एवं मान्य सूची माना जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story