शिकायतों के बीच अटल लैब की समीक्षा, रिपोर्ट में देरी पर नाराजगी

WhatsApp Channel Join Now
शिकायतों के बीच अटल लैब की समीक्षा, रिपोर्ट में देरी पर नाराजगी


धमतरी

, 07 जुलाई (हि.स.)। जिला अस्पताल स्थित अटल आरोग्य लैब में जांच सेवाओं को लेकर लगातार मिल

रही शिकायतों के बीच सात जुलाई को एचएलएल के राज्य निदेशक डा. शशिकांत

स्वर्णकार ने लैब का निरीक्षण किया। समीक्षा के दौरान मरीजों को जांच

रिपोर्ट समय पर उपलब्ध नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए व्यवस्था

में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। साथ ही गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन

करने और मरीज केंद्रित सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

जिला

अस्पताल धमतरी में संचालित अटल आरोग्य लैब का निरीक्षण करते हुए डा.

शशिकांत स्वर्णकार ने लैब के कार्य प्रणाली की विस्तार से समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान जांच प्रक्रिया, रिपोर्ट वितरण और लैब संचालन की

व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। समीक्षा में रिपोर्ट जारी करने में हो रही

देरी को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों और लैब प्रबंधन को समयबद्ध

सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद एचएलएल की टीम और

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक

में लैब सेवाओं की गुणवत्ता, रिपोर्ट वितरण की समयबद्धता और मरीजों को

बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक सुधारात्मक उपायों पर विस्तार

से चर्चा की गई। निरीक्षण के दौरान राज्य निदेशक ने जिला अस्पताल के ब्लड

बैंक का भी अवलोकन किया। वहां उपलब्ध सेवाओं, कार्यप्रणाली और मरीजों को दी

जा रही सुविधाओं पर उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए टीम के कार्य की

सराहना की।

डा. स्वर्णकार ने अटल आरोग्य लैब में कार्यरत मेडिकल लैब

टेक्नीशियनों और लैब प्रबंधक को गुणवत्ता मानकों का पूर्ण पालन करने, जांच

रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराने एवं मरीजों को बेहतर और त्वरित सेवाएं

सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए। इस दौरान सिविल सर्जन डा. अरुण

कुमार टोंडर, पैथोलाजिस्ट डा. आदित्य सिन्हा, डा. पारिसा सिंह, डा. विनीत

गोयल, सलाहकार गिरीश कश्यप, संतोष सोनवने, राकेश कुमार, उमाकांत वैद्य,

पोमिन साहू, देवकी सिन्हा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story