रेवटी स्वास्थ्य केंद्र में घायल महिला का प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर किया गया था रेफर, आराेप निराधार

WhatsApp Channel Join Now
रेवटी स्वास्थ्य केंद्र में घायल महिला का प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर किया गया था रेफर, आराेप निराधार


रेवटी स्वास्थ्य केंद्र में घायल महिला का प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर किया गया था रेफर, आराेप निराधार


सूरजपुर, 29 नवंबर (हि.स.)। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेवटी में घायल महिला को उपचार नहीं मिलने और रात्रिकालीन ड्यूटी के दौरान स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनुपस्थिति से जुड़ी खबरों पर स्वास्थ्य विभाग ने अपना पक्ष रखा है। विभाग के अनुसार 27 नवंबर को सिर में चोट लगने से घायल महिला स्वास्थ्य केंद्र पहुंची थी, जहां चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उसे प्राथमिक उपचार दिया गया और बेहतर इलाज के लिए तत्काल हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह ने आज रविवार को बताया कि महिला के सिर में चोट की गंभीरता को देखते हुए उसे उच्च स्वास्थ्य संस्था में भेजने का निर्णय लिया गया था, ताकि वहां आवश्यक जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श और बेहतर उपचार मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिला को स्वास्थ्य केंद्र में उपचार नहीं मिलने की खबर वास्तविक तथ्यों के अनुरूप नहीं है। मरीज को प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी स्थिति को देखते हुए आगे के इलाज के लिए रेफर किया गया था।

सीएमएचओ ने कहा कि कलेक्टर रेना जमील के मार्गदर्शन और निर्देशानुसार जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में समय पर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। मरीज की स्थिति के अनुसार जरूरत पड़ने पर उसे उच्च स्वास्थ्य संस्थान में रेफर किया जाता है, ताकि उसे बेहतर और विशेषज्ञ उपचार मिल सके।

वहीं, रात्रिकालीन ड्यूटी में कर्मचारियों की अनुपस्थिति के संबंध में विभाग ने जांच शुरू की है। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजित दीवान के अनुसार संबंधित स्वास्थ्य केंद्र के रात्रिकालीन ड्यूटी रोस्टर, कर्मचारियों की उपस्थिति और उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े तथ्यों का परीक्षण किया जा रहा है। जांच में किसी तरह की लापरवाही या कर्तव्य के प्रति उदासीनता सामने आने पर संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785226 Articles

Share this story