अस्पताल का गंदा पानी सड़क पर बहने से वार्डवासी परेशान, निगम में की शिकायत

WhatsApp Channel Join Now
अस्पताल का गंदा पानी सड़क पर बहने से वार्डवासी परेशान, निगम में की शिकायत


अस्पताल का गंदा पानी सड़क पर बहने से वार्डवासी परेशान, निगम में की शिकायत


धमतरी, 03 नवंबर (हि.स.)।धमतरी जिला अस्पताल के पास स्थित शिवनंदा अस्पताल का गंदा पानी सड़क पर बहने से आसपास गंदगी का माहौल बन रहा है। इससे टिकरापारा और डाकबंगला वार्ड के रहवासियों को आवागमन में परेशानी के साथ ही अस्वच्छता का सामना करना पड़ रहा है।

समस्या को लेकर मंगलवार को टिकरापारा के पार्षद मदन नेवारे वार्डवासियों के साथ नगर निगम कार्यालय पहुंचे और निगम आयुक्त के नाम स्वच्छता प्रभारी पार्षद श्यामलाल नेताम को शिकायत पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि अस्पताल से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे आसपास गंदगी फैल रही है और आम नागरिकों को आने-जाने में असुविधा हो रही है।

वार्डवासियों ने नगर निगम प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए समस्या का जल्द निराकरण कराने की मांग की, ताकि सड़क पर गंदे पानी का बहाव रोका जा सके और लोगों को राहत मिल सके। मालूम हो कि इस मार्ग से कालोनी के रहवासी स्कूल, कालेज जाने वाले विद्यार्थी, अस्पताल जाने तथा रत्नाबांधा की ओर जाने वाले लोग इस मार्ग से ही आना-जाना करते हैं। अस्पताल से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर बहने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। माहभर से स्थिति जस की तस बनी हुई है। शहर में निकासी व्यवस्था का बुरा हाल है। व्यवस्थित निकासी नहीं होने के कारण ही इस तरह की स्थिति बनी हुई है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771943 Articles

Share this story