सेवा सेतु ऐप से दूसरे ही दिन मिला निवास प्रमाण पत्र

WhatsApp Channel Join Now
सेवा सेतु ऐप से दूसरे ही दिन मिला निवास प्रमाण पत्र


कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने संदीप यादव को सौंपा निवास प्रमाण पत्र, ऑनलाइन सुविधा से आसान हुई प्रक्रिया

जांजगीर-चांपा, 16 अक्टूबर (हि. स.)। आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ सरल, सहज और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने की दिशा में सेवा सेतु ऐप प्रभावी भूमिका निभा रहा है। इसी कड़ी में चांपा निवासी संदीप यादव को आवेदन के दूसरे ही दिन निवास प्रमाण पत्र मिल गया। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने शुक्रवार काे उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया।

संदीप यादव ने निवास प्रमाण पत्र के लिए सेवा सेतु ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया था। निर्धारित प्रक्रिया के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें अगले ही दिन प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया गया। इससे उन्हें आवश्यक कार्यों के लिए समय पर दस्तावेज मिल गया और अनावश्यक भागदौड़ से भी राहत मिली। इस सुविधा पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संदीप यादव ने कहा कि सेवा सेतु ऐप आम नागरिकों के लिए एक सराहनीय पहल है। ऑनलाइन आवेदन और कम समय में प्रमाण पत्र मिलने से शासकीय सेवाओं तक पहुंच आसान हुई है। उन्होंने इस जनहितकारी सुविधा के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

सेवा सेतु ऐप के माध्यम से शासकीय सेवाओं को डिजिटल, सुलभ और समयबद्ध बनाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि नागरिकों को आवश्यक दस्तावेजों के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

हिन्दुस्थान समाचार/लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761806 Articles

Share this story