बड़ीकरेली नगर पंचायत के 15 वार्डों का आरक्षण तय, लॉटरी से हुई प्रक्रिया

WhatsApp Channel Join Now
बड़ीकरेली नगर पंचायत के 15 वार्डों का आरक्षण तय, लॉटरी से हुई प्रक्रिया


पिछड़ा वर्ग को पांच, अनारक्षित वर्ग को सात और अनुसूचित जाति को मिला एक वार्ड

धमतरी, 12 नवंबर (हि.स.)। नगर पंचायत बड़ीकरेली में आगामी नगरीय निकाय निर्वाचन की तैयारियों के तहत 15 वार्डों का आरक्षण निर्धारित कर दिया गया है। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गुरुवार को कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित प्रक्रिया के दौरान शासन के निर्धारित नियमों के अनुसार लॉटरी पद्धति से वार्डों का आरक्षण किया गया।

इस दौरान जिले के विभिन्न जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वार्डवार स्थिति स्पष्ट हो गई है। निर्धारित आरक्षण के अनुसार रानी दुर्गावती वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त, रानी लक्ष्मीबाई वार्ड अनारक्षित, पंडित सुंदरलाल शर्मा वार्ड अनारक्षित, शहीद भगत सिंह वार्ड अनारक्षित, चंद्रशेखर वार्ड अनारक्षित महिला, सुभाष चंद्र बोस वार्ड अनारक्षित, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, पंडित नारायण राव मेघावाले वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त, महात्मा गांधी वार्ड अनारक्षित महिला, अटल बिहारी वाजपेयी वार्ड अनारक्षित महिला, शहीद वीरनारायण सिंह वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त, स्वामी विवेकानंद वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त, गुरु घासीदास वार्ड अनुसूचित जाति मुक्त तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर वार्ड अनारक्षित घोषित किया गया है।

इस तरह कुल 15 वार्डों में सात वार्ड अनारक्षित, पांच वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग और एक वार्ड अनुसूचित जाति के लिए निर्धारित हुआ है, जबकि दो वार्डों के वर्गवार आरक्षण में महिला श्रेणी शामिल है। पूरी प्रक्रिया छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 29-क तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराई गई। आरक्षण निर्धारित होने के साथ ही नगर पंचायत बड़ीकरेली के आगामी नगरीय निकाय चुनाव के लिए वार्डवार तस्वीर स्पष्ट हो गई

है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776091 Articles

Share this story