जगदलपुर के इंद्रावती नदी में फंसे 12 लोगों को वायु सेना ने सुरक्षित निकाला

WhatsApp Channel Join Now
जगदलपुर के इंद्रावती नदी में फंसे 12 लोगों को वायु सेना ने सुरक्षित निकाला


जगदलपुर के इंद्रावती नदी में फंसे 12 लोगों को वायु सेना ने सुरक्षित निकाला


रायपुर/जगदलपुर, 27 सितंबर (हि. स.)। इंद्रावती नदी के उत्तरी तट पर रविवार को डोंगाघाट गाँव के निकट कच्ची झोपड़ियों में 10–12 नागरिकों के फँसे होने की सूचना मिलने पर भारतीय वायु सेना की मध्य वायु कमान के एक चालक दल ने उनकी तलाश और बचाव के लिए उड़ान भरी।

क्षेत्र की गहन तलाशी के बाद चालक दल ने नागरिकों को एक कच्ची झोपड़ी की छत पर पाया। तेज़ बहते बाढ़ के पानी के कारण झोपड़ी के ढहने का खतरा था।

उपलब्ध सीमित समय और नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए साहसिक बचाव अभियान चलाया गया। एक गरुड़ कमांडो को कमज़ोर छत पर उतारा गया, ताकि वह फँसे हुए लोगों की सहायता कर सके। इसके बाद सभी को मंडराते हेलीकॉप्टर में विन्च कर सुरक्षित निकाला गया।

बचाए गए 12 नागरिकों में महिलाएँ और बच्चे भी शामिल हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

Share this story