राज्यपाल डेका ने भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
Nov 5, 2026, 14:00 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
रायपुर, 5 नवम्बर (हि. स.)। राज्यपाल रमेन डेका ने आज गुरुवार को लोकभवन में असम राज्य सहित देश-विदेश में सांस्कृतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी, भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर प्रसन्ना, विधिक सलाहकार सत्यभामा अजय दुबे एवं लोकभवन के अधिकारियों. कर्मचारियों ने श्री हजारिका के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

