नियमित राशन से शिवमाला देवी के परिवार को मिली राहत, खाद्यान्न योजनाएं बनीं सहारा

WhatsApp Channel Join Now
नियमित राशन से शिवमाला देवी के परिवार को मिली राहत, खाद्यान्न योजनाएं बनीं सहारा


बलरामपुर, 26 सितंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना और मुख्यमंत्री खाद्यान्न सुरक्षा योजना के तहत पात्र परिवारों को नियमित खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। आज शनिवार को सामने आई जानकारी के अनुसार, शिवमाला देवी का परिवार भी इन योजनाओं से लाभान्वित होकर रोजमर्रा की भोजन संबंधी जरूरतें पूरी कर रहा है।

शिवमाला देवी के परिवार को पात्रता के आधार पर शासकीय उचित मूल्य दुकान से हर महीने नियमित रूप से राशन मिल रहा है। इससे परिवार की भोजन संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है और राशन की व्यवस्था को लेकर आर्थिक दबाव भी कम हुआ है।

शिवमाला देवी ने बताया कि पहले हर महीने राशन का इंतजाम करना परिवार के लिए चुनौती होता था। अब समय पर खाद्यान्न मिलने से घर के बजट को दूसरी जरूरी आवश्यकताओं के लिए संभालना आसान हुआ है। उन्होंने नियमित राशन को अपने परिवार के लिए राहत और सुरक्षा का आधार बताया।

शासन के अनुसार, खाद्यान्न योजनाओं का उद्देश्य पात्र परिवारों को भोजन जैसी मूलभूत जरूरत के लिए परेशानी से बचाना है। जिले में इन योजनाओं के माध्यम से पात्र परिवारों को नियमित खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Share this story