बस्तर ओलंपिक का पंजीयन 30 अक्टूबर तक, दाे लाख 92 हजार का हुआ पंजीयन

WhatsApp Channel Join Now
बस्तर ओलंपिक का पंजीयन 30 अक्टूबर तक, दाे लाख 92 हजार का हुआ पंजीयन


जगदलपुर, 18 अक्टूबर (हि.स.)। बस्तर ओलंपिक 2026 में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए खेल विभाग को अब पंजीयन अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं, अब तक 02 लाख 92 हजार से अधिक पंजीयन हो चुके हैं। पंजीयन 30 अक्टूबर तक जारी रहेगा। राज्योत्सव और दीपावली को देखते हुए ब्लॉक स्तरीय स्पर्धाएं अब 04 से 0 6 नवंबर तक आयोजित होंगी।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक आकांक्षा खलखो ने रविवार काे बताया कि अब तक 2.92 लाख से अधिक पंजीयन हो चुके हैं और 30 अक्टूबर तक पंजीयन की प्रक्रिया जारी रहेगी। उन्हाेने कहा कि बस्तर ओलंपिक केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि स्थानीय प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और युवाओं को खेल से जोड़ने का मंच है। इसके लिए प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में दीवार लेखन, बैनर-पोस्टर और मुनादी का सहारा लेने को कहा। शहरी क्षेत्रों में उद्घोषणा के जरिए लोगों तक जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए। स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों, ग्रामीण युवाओं और महिला स्व-सहायता समूहों की महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। पंजीयन अभियान में एनसीसी, एनएसएस कैडेट, खेल संघों और जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेने को भी कहा गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763160 Articles

Share this story