कोदो, कुटकी और रागी के पंजीयन की तारीख बढ़ी, अब 30 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन

WhatsApp Channel Join Now

सूरजपुर, 19 नवंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने एकीकृत किसान पोर्टल में फसलों के पंजीयन के लिए किसानों को अतिरिक्त समय दिया है। जारी आदेश के अनुसार कोदो, कुटकी और रागी फसलों के पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 दिसंबर कर दी गई है। वहीं गन्ना फसल के पंजीयन के लिए अब 31 मार्च 2027 तक का समय दिया गया है।

इस अवधि में किसान संबंधित फसलों के लिए एकीकृत किसान पोर्टल पर नया पंजीयन कराने के साथ पहले से दर्ज जानकारी में आवश्यक संशोधन भी कर सकेंगे। विभाग ने संबंधित अधिकारियों को बढ़ाई गई समय-सीमा के अनुसार पंजीयन और संशोधन की प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779972 Articles

Share this story