रेडक्रॉस सोसायटी ने बाढ़ पीड़ितों को किचन सेट व हाइजीन किट का किया वितरण

WhatsApp Channel Join Now
रेडक्रॉस सोसायटी ने बाढ़ पीड़ितों को किचन सेट व हाइजीन किट का किया वितरण


बीजापुर, 31 अगस्त (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र भैरमगढ़ ब्लाॅक के सुरोखी गांव के ग्रामीण परिवारों को कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में रेडक्राॅस सोसायटी बीजापुर द्वारा रविवार काे 18 नग किचन सेट एवं हाईजीन किट का वितरण जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों सरपंच, उप सरपंच के माध्यम से करवाया गया।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ग्राम सुरोखी के कुंजाम पारा के 18 परिवार के 86 सदस्यों को सुरोखी के राहत शिविर में रखा गया है। जिला प्रशासन द्वारा उन्हे सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया करायी जा रही है। सामग्री वितरण के दौरान रेडक्राॅस के जिला संगठक नरवेद सिंह सहित रेडक्राॅस के अन्य विद्यार्थीगण, स्कूल के प्राचार्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story