जिले में मनाया गया संविधान दिवस, संविधान की उद्देशिका का किया गया वाचन

WhatsApp Channel Join Now
जिले में मनाया गया संविधान दिवस, संविधान की उद्देशिका का किया गया वाचन


बलौदाबाजार, 26 नवम्बर (हि. स.)। जिले में 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाया गया। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में महात्मा गांधी, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर, छत्तीसगढ़ महतारी एवं शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसके पश्चात संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया गया तथा संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ली गई।

कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माण में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के कारण ही हम लोकतांत्रिक व्यवस्था में स्वतंत्रता, समानता एवं न्याय के साथ जीवन जी रहे हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संविधान के दायरे में रहकर अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर अवध राम टंडन, निशा नेताम मड़ावी,सीमा ठाकुर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी -कर्मचारी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783798 Articles

Share this story