दंतेवाड़ा में दुर्लभ माउस डियर काे कुत्तों के हमले से बचाकर प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया

WhatsApp Channel Join Now
दंतेवाड़ा में दुर्लभ माउस डियर काे कुत्तों के हमले से बचाकर प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया


दंतेवाड़ा, 19 अगस्त (हि.स.)।दंतेवाड़ा जिले में आज बुधवार को एक दुर्लभ माउस डियर पर कुत्तों ने हमला कर दिया, उसके बाद माउस डियर भागकर दंतेवाड़ा केलक्ट्रेट परिसर में पहुंच गया। इस बात की सूचना कलेक्ट्रेट परिसर में तैनात कर्मचारियों ने वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर माउस डियर का रेस्क्यू किया ।

वनमंडलाधिकारी के मार्गदर्शन में वन विभाग के कर्मचारियों ने माउस डियर को सुरक्षित कब्जे में लेकर पशु चिकित्सक ने उसका आवश्यक उपचार किया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद माउस डियर पूरी तरह स्वस्थ पाया गया। वन विभाग की टीम ने उसे बचेली वन क्षेत्र के उपयुक्त प्राकृतिक आवास में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया।

माउस डियर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-I में सूचीबद्ध वन्यजीव है।इसके संरक्षण को विशेष महत्व दिया जाता है। वन विभाग की तत्परता से इस दुर्लभ वन्यजीव को सुरक्षित बचाकर उसके प्राकृतिक आवास में वापस पहुंचाया गया। वन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि आबादी क्षेत्र में किसी भी वन्यजीव के दिखाई देने पर उसे पकड़ने, भगाने या उसके पास जाने की कोशिश न करें। वन्यजीव को अनावश्यक रूप से घेरने से वह डरकर खुद को चोट पहुंचा सकता है। वन्यजीव दिखाई देने पर तत्काल निकटतम वन विभाग कार्यालय या वन अमले को सूचना दें, जिससे उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story