उधारी के बहाने महिला को बुलाकर किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
जांजगीर चांपा, 23 मई (हि. स.)। जिले में महिला से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के मामले में महिला थाना जांजगीर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित गोवर्धन लाल शर्मा (45 वर्ष) निवासी चांपा ने उधारी का पैसा वापस लेने के बहाने महिला को अकेले बुलाया। आरोप है कि आरोपित ने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया और घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना जांजगीर में मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में महिला थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपित द्वारा जुर्म स्वीकार किए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर आज शनिवार काे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
हिन्दुस्थान समाचार/ लालिमा शुक्ला पुरोहित
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

