रावघाट-रायपुर पैसेंजर ट्रेन का शुभारंभ 20 अक्टूबर को, मुख्यमंत्री होंगे शामिल

WhatsApp Channel Join Now
रावघाट-रायपुर पैसेंजर ट्रेन का शुभारंभ 20 अक्टूबर को, मुख्यमंत्री होंगे शामिल


कांकेर, 19 अक्टूबर (हि.स.)। रायपुर-केंद्री तथा रावघाट-रायपुर नई रेल लाइन और पैसेंजर ट्रेन सेवा का शुभारंभ 20 अक्टूबर को दोपहर एक बजे किया जाएगा।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल से मिली जानकारी के अनुसार, रावघाट रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। वहीं, केंद्रीय रेल मंत्री वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ेंगे। नई रेल लाइन और पैसेंजर ट्रेन सेवा की शुरुआत क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन के लिए रेल परिवहन का नया विकल्प मिलेगा। साथ ही यात्रियों की सुविधा बढ़ने और आसपास के क्षेत्रों की रेल संपर्क व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है।

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763700 Articles

Share this story