सक्ती : रंगोली आर्टिस्ट राजकुमार यादव ने एसपी को भेंट की आकर्षक पेंटिंग, कला की हुई सराहना

WhatsApp Channel Join Now
सक्ती : रंगोली आर्टिस्ट राजकुमार यादव ने एसपी को भेंट की आकर्षक पेंटिंग, कला की हुई सराहना


सक्ती, 17 अक्टूबर (हि. स.)। जिले के ग्राम हरदा निवासी प्रसिद्ध पेंटर एवं रंगोली आर्टिस्ट राजकुमार यादव ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का परिचय देते हुए सक्ती के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर की आकर्षक पेंटिंग तैयार की। उन्होंने आज शनिवार काे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी से सौजन्य मुलाकात की और उन्हें उनकी पेंटिंग भेंट कर सम्मान व्यक्त किया।

राजकुमार यादव ने अपनी चित्रकला के माध्यम से पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर की वर्दीधारी छवि को कैनवास पर खूबसूरती से उकेरा है। पेंटिंग में पुलिस अधीक्षक के चेहरे के भाव, वर्दी और व्यक्तित्व को बारीकी से दर्शाने का प्रयास किया गया है। कलाकार की इस रचनात्मक पहल ने सौजन्य मुलाकात को खास बना दिया।

ग्राम हरदा के रहने वाले राजकुमार यादव क्षेत्र में अपनी चित्रकला और रंगोली कला के लिए पहचाने जाते हैं। वे अपनी मेहनत, लगन और रचनात्मक सोच के माध्यम से कला के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। विभिन्न व्यक्तित्वों और सांस्कृतिक विषयों को अपनी कलाकृतियों में जीवंत रूप देना उनकी कला की विशेषता है।

पुलिस अधीक्षक को पेंटिंग भेंट करने की इस पहल से राजकुमार यादव की कलात्मक प्रतिभा एक बार फिर सामने आई है। स्थानीय कलाकार की यह रचनात्मक पहल कला और प्रशासन के बीच सकारात्मक संबंधों के साथ ही क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को प्रोत्साहित करने का संदेश देती है।

हिन्दुस्थान समाचार/ लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762755 Articles

Share this story