बिलासपुर संभाग के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम रवाना

WhatsApp Channel Join Now
बिलासपुर संभाग के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम रवाना


बिलासपुर, 21 अक्टूबर (हि. स.)। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी रामलला दर्शन योजना प्रदेश के श्रद्धालुओं की आस्था, श्रद्धा और धार्मिक आकांक्षाओं को साकार करने का माध्यम बन रही है।

इस योजना के अंतर्गत आज बुधवार को बिलासपुर रेलवे स्टेशन से बिलासपुर संभाग के विभिन्न जिलों के 850 श्रद्धालुओं को लेकर विशेष ट्रेन प्रभु श्री रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या धाम रवाना हुई।

श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से परिपूर्ण वातावरण में तीर्थयात्रियों ने भगवान श्रीराम के जयकारों के साथ अपनी पवित्र यात्रा का शुभारंभ किया। इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला के दर्शन के साथ वाराणसी में बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन का भी सौभाग्य प्राप्त होगा।

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद कमलेश जांगड़े, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक तथा जिला पंचायत बिलासपुर के अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड, रेलवे तथा भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764437 Articles

Share this story