देर रात रामानुजगंज में यातायात पुलिस की कार्रवाई, नो-एंट्री में घुसे 15 वाहन चालकों पर चालान

WhatsApp Channel Join Now
देर रात रामानुजगंज में यातायात पुलिस की कार्रवाई, नो-एंट्री में घुसे 15 वाहन चालकों पर चालान


बलरामपुर, 13 अक्टूबर (हि.स.)।बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रामानुजगंज में बीते देर रात यातायात पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान नो-एंट्री में वाहन प्रवेश के 15 मामलों सहित कुल 21 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 39,200 रुपये का समन शुल्क लगाया गया।

पुलिस विभाग से आज मंगलवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी विमलेश देवांगन के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान नो-एंट्री प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर विशेष रूप से ध्यान दिया गया।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को निर्धारित मार्गों और यातायात संकेतों का पालन करने तथा सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की समझाइश दी। विभाग ने स्पष्ट किया कि नो-एंट्री समेत यातायात नियमों का उल्लंघन सड़क दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है।

यातायात विभाग ने वाहन चालकों से हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने और नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि यातायात नियमों का पालन स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है।

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760180 Articles

Share this story