रक्षाबंधन पर 28 अगस्त को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश, बैंक व कोषालय रहेंगे बंद

WhatsApp Channel Join Now
रक्षाबंधन पर 28 अगस्त को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश, बैंक व कोषालय रहेंगे बंद


रायपुर, 19 अगस्त (हि.स.)। राज्य सरकार ने रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर शुक्रवार 28 अगस्त को राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा बुधवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, इस दिन सभी शासकीय कार्यालयों, संस्थाओं के साथ-साथ कोषालय एवं बैंकों में अवकाश रहेगा। राज्य शासन ने प्रदेश के सभी कोषालय एवं बैंकों के लिए भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

Share this story