रक्षाबंधन पर स्नेह के रंग में रंगा लोक भवन, राज्यपाल रमेन डेका को बहनाें ने बांधी राखी

WhatsApp Channel Join Now
रक्षाबंधन पर स्नेह के रंग में रंगा लोक भवन, राज्यपाल रमेन डेका को बहनाें ने बांधी राखी


रायपुर, 28 अगस्त (हि. स.)। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज शुक्रवार को लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी की बहनों, एसओएस चिल्ड्रेन्स विलेजेस इंडिया के बच्चों, स्काउट एवं गाइड से जुड़े विद्यार्थी एवं शिक्षकों ने राज्यपाल श्री डेका को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता एवं स्नेहपूर्वक के साथ मनाया।

राज्यपाल रमेन डेका ने सभी के स्नेहपूर्ण भाव के लिए आभार व्यक्त करते हुए उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। उन्होंने सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

Share this story