रायपुर के आकाश में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना

WhatsApp Channel Join Now
रायपुर के आकाश में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना


रायपुर के आकाश में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना


रायपुर के आकाश में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना


छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में साहस और सटीकता का प्रदर्शन करेगी ‘आकाशगंगा’

रायपुर, 31 अक्टूबर (हि. स.)। भारतीय वायु सेना की प्रतिष्ठित स्काईडाइविंग प्रदर्शन टीम ‘आकाशगंगा’ छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्योत्सव समारोह के दौरान रायपुर में सटीक पैराशूटिंग का रोमांचक प्रदर्शन करेगी।

स्क्वाड्रन लीडर आर्यन कैंत्युरा के नेतृत्व में आठ उच्च प्रशिक्षित पैराशूट जंप इंस्ट्रक्टरों (पीजेआई) की टीम, पैराट्रूपर्स ट्रेनिंग स्कूल (पीटीएस), आगरा के एएन-32 विमान से जमीन से 8,000 फीट की ऊंचाई पर छलांग लगाएगी। यह प्रदर्शन भारतीय वायु सेना के सैन्य पैराशूट विशेषज्ञों के कौशल, समन्वय और उत्कृष्ट कार्यकुशलता को दर्शाएगा।

10 अगस्त 1987 को वायु सेना स्टेशन आगरा में गठित ‘आकाशगंगा’ की गौरवशाली विरासत लगभग चार दशकों में फैली है। पीटीएस आगरा से संबद्ध यह टीम भारतीय वायु सेना की साहसिक भावना और उत्कृष्टता के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

टीम की उल्लेखनीय उपलब्धियों में वर्ष 2019 के गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान 20 × 30 फीट के राष्ट्रीय ध्वज के साथ ‘कैनोपी रिलेटिव वर्क हैंड-प्लेन फॉर्मेशन’ का प्रदर्शन शामिल है। इस प्रकार के प्रदर्शन के लिए पैराशूट संचालन में असाधारण दक्षता, सटीक तालमेल और टीम के सदस्यों के बीच अटूट विश्वास आवश्यक होता है।

आकाशगंगा का प्रत्येक प्रदर्शन कठोर प्रशिक्षण और सूक्ष्म योजना का परिणाम है। यह भारतीय वायु सेना के मूल्यों—मिशन, सत्यनिष्ठा और उत्कृष्टता—को साकार करता है।

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में टीम की भागीदारी दर्शकों को सैन्य स्काईडाइविंग का कौशल प्रत्यक्ष रूप से देखने का अवसर देगी। साथ ही, यह युवाओं को सशस्त्र सेनाओं में करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगी और भारतीय वायु सेना तथा छत्तीसगढ़ की जनता के बीच जुड़ाव को और मजबूत बनाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770224 Articles

Share this story