रायपुर : उद्यान निर्माण के लिए 95.3 लाख स्वीकृत

WhatsApp Channel Join Now

-उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद स्वीकृति आदेश जारी

रायपुर 20 जुलाई (हि.स.)। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सारंगढ़ नगर पालिका में उद्यान के निर्माण के लिए 95 लाख 30 हजार रुपये मंजूर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा सारंगढ़ में उद्यान निर्माण की घोषणा के अनुपालन में विभाग द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट से अधोसंरचना मद से यह राशि स्वीकृत की गई है।

उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने आज साेमवार काे संचालनालय से इसकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं। साव ने उद्यान का निर्माण पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Share this story