रायपुर: महापौर ढेबर 21 मार्च को पेश करेंगे रायपुर नगर निगम का बजट
रायपुर , 19 मार्च (हि.स.)। रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक 21 मार्च को होगी। नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे के आदेशानुसार नगर निगम सचिवालय द्वारा 21 मार्च नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक निगम मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन में की गई है। इसमें मेयर बजट पेश करेंगे।
इस क्रम में नगर पालिक निगम के महापौर एजाज ढेबर ने लगातार दूसरे दिन शनिवार की देर शाम को रायपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे समेत सभी एमआईसी सदस्यों, पार्षदगणों, एल्डरमेनगणों की बैठक ली। सामान्य सभी की बैठक में सभी एजेंड़ों पर एक घंटे की बैठक होगी। इसमें प्रश्नकाल को लेकर चर्चा और विचार-विमर्श किए जाएंगे।
बैठक को लेकर तैयारियों पर विचार-विमर्श किया। सामान्य सभा की बैठक के पूर्व नगर निगम सत्ता पक्ष पार्षद दल के जनप्रतिनिधि, वार्ड पार्षदगणों के साथ एजेंडावार तैयारियों के सन्दर्भ में चर्चा की गई। इस दौरान नगर निगम अपर आयुक्त अरविन्द शर्मा, निगम सचिव विनोद पाण्डेय उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार/ गेवेन्द्र
हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करने के लिये यहां क्लिक करें, साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लिये यहां क्लिक करें।