रायपुर निगम बजट 2026–27 : महापौर मीनल चौबे ने 2130 करोड़ रुपये का किया बजट पेश

WhatsApp Channel Join Now
रायपुर निगम बजट 2026–27 : महापौर मीनल चौबे ने 2130 करोड़ रुपये का किया बजट पेश


रायपुर निगम बजट 2026–27 : महापौर मीनल चौबे ने 2130 करोड़ रुपये का किया बजट पेश


एक करोड़ 39 लाख 89 हजार रूपये का लाभ

रायपुर 30 मार्च (हि.स.)। रायपुर नगर निगम का वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए महापाैर मीनल चौबे ने आज साेमवार काे 2130 करोड़ 35 लाख 13 हजार रुपये का बजट पेश किया है। इस दाैरान महापाैर चाैबे ने कहा कि, पंडरी और नरैया तालाब में वर्किंग वुमन हॉस्टल बनाया जाएगा। बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए 140 लाख की लागत से 268 कैमरे लगाए गए। वहीं, बजट पेश करने से पहले कांग्रेस पार्षद दल ने विरोध जताया। सभी पार्षद हाथों में वादों के पोस्टर लेकर 'वादा तेरा वादा' गाना गाते हुए सदन में पहुंचे। इस पर सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने नाराजगी जताई। जमकर हंगामा भी हुआ।

महापौर ने बताया कि युवाओं के लिए दलदल सिवनी में 500 सीटर और साइंस कॉलेज के पास 1000 सीटर हाईटेक लाइब्रेरी का काम प्रगति पर है। इसके अलावा, शहर के 18 प्रमुख चौक-चौराहों के कायाकल्प के लिए ‘मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना’ के तहत कार्य शुरू कर दिया गया है। तेलीबांधा के पास बहुप्रतीक्षित टेक्नो टॉवर का निर्माण भी जल्द शुरू होगा।

शहर की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए 16 जनवरी 2026 को जल बोर्ड का गठन किया गया है। महापौर ने कहा कि अमृत मिशन की खामियों को दूर करते हुए पाइपलाइनों का डिजिटलीकरण (70% पूर्ण) किया जा रहा है, जिससे लो-प्रेशर और लीकेज की समस्या खत्म होगी। एकता कॉलोनी जैसे क्षेत्रों को ‘टैंकर फ्री’ करने में सफलता मिली है।

बजट की प्रमुख घोषणाएं और कार्य:

म्युनिसिपल बांड: शंकर नगर कमर्शियल कॉम्प्लेक्स और डुमरतराई इलेक्ट्रॉनिक मार्केट के लिए 100 करोड़ रुपये के बांड जारी करने की अनुमति मिली।

महिला सशक्तिकरण: पंडरी और नरैया तालाब के पास वर्किंग वूमेन हॉस्टल का निर्माण शुरू।

स्वच्छता में उपलब्धि: रायपुर को राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में देश में चतुर्थ स्थान प्राप्त हुआ।

पर्यावरण: मियावाकी पद्धति से 25,605 पौधे लगाए गए और इंटर स्टेट बस टर्मिनल (ISBT) के पास ‘नवग्रह उद्यान’ का विकास। बजट में 1530 स्व-सहायता समूहों को 26.30 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई। साथ ही शहर में सुरक्षा हेतु 140 लाख की लागत से 268 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Share this story