बलरामपुर जिले में अब तक 337.5 मिमी औसत बारिश, कुसमी में सबसे अधिक 1044.5 मिमी वर्षा दर्ज

WhatsApp Channel Join Now
बलरामपुर जिले में अब तक 337.5 मिमी औसत बारिश, कुसमी में सबसे अधिक 1044.5 मिमी वर्षा दर्ज


बलरामपुर, 19 जुलाई (हि.स.)।बलरामपुर जिले में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1 जून से जिले में औसतन 337.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। सबसे अधिक 1044.5 मिमी बारिश कुसमी तहसील में रिकॉर्ड की गई है।

प्रतिवेदित तिथि को बलरामपुर तहसील में 12 मिमी, डौरा-कोचली में 15 मिमी, कुसमी में 278 मिमी, सामरी में 23 मिमी, चांदो में 27.2 मिमी, शंकरगढ़ में 24.2 मिमी, रामानुजगंज में 5.2 मिमी, रामचंद्रपुर में 2 मिमी, राजपुर में 14.4 मिमी, वाड्रफनगर में 13.4 मिमी, रघुनाथनगर में 1.2 मिमी तथा चलगली में 22.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। प्रतिवेदित तिथि को जिले में कुल 438 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

1 जून से अब तक बलरामपुर तहसील में 371.9 मिमी, डौरा-कोचली में 343.5 मिमी, कुसमी में 1044.5 मिमी, सामरी में 358.4 मिमी, चांदो में 297.8 मिमी, शंकरगढ़ में 366.4 मिमी, रामानुजगंज में 219.1 मिमी, रामचंद्रपुर में 262 मिमी, राजपुर में 158.2 मिमी, वाड्रफनगर में 238.4 मिमी, रघुनाथनगर में 159.7 मिमी तथा चलगली में 229.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Share this story