रायपुर रेलवे स्टेशन पर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 50 जवानों ने संभाला मोर्चा

WhatsApp Channel Join Now
रायपुर रेलवे स्टेशन पर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 50 जवानों ने संभाला मोर्चा


रायपुर रेलवे स्टेशन पर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 50 जवानों ने संभाला मोर्चा


रायपुर रेलवे स्टेशन पर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 50 जवानों ने संभाला मोर्चा


रायपुर रेलवे स्टेशन पर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 50 जवानों ने संभाला मोर्चा


संदिग्ध व्यक्तियों और प्रतिबंधित सामग्री पर होगी वैधानिक कार्रवाई

रायपुर, 28 नवम्बर (हि. स.)। रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के उद्देश्य से शनिवार, 28 नवंबर 2026 को रायपुर रेलवे स्टेशन पर पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने संयुक्त सघन चेकिंग अभियान चलाया। शाम करीब 5:30 बजे शुरू हुए इस अभियान के दौरान इमरजेंसी ड्रिल का अभ्यास भी किया गया।

पुलिस कमिश्नर रायपुर के निर्देश पर महत्वपूर्ण संस्थानों का सुरक्षा ऑडिट एवं आकस्मिक कार्ययोजना तैयार करने के तहत यह कार्रवाई की गई। अभियान का नेतृत्व डीसीपी सेंट्रल जोन तारकेश्वर पटेल एवं एडिशनल डीसीपी विवेक शुक्ला ने किया। वहीं सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली दीपक मिश्रा ने पूरी कार्रवाई की निगरानी की। अभियान में आरपीएफ, जीआरपी, जिला पुलिस और रक्षित केंद्र रायपुर के करीब 50 महिला एवं पुरुष जवान शामिल हुए।

संयुक्त अभियान की शुरुआत रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 1 और 7 सहित आउटर क्षेत्रों की घेराबंदी से की गई। इसके बाद बम निरोधक दस्ता (बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड), आरपीएफ और जिला बल की डॉग स्क्वॉड टीमों ने अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर एक साथ व्यवस्थित तरीके से तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान यात्रियों की जांच के साथ उनके सामान और स्टेशन परिसर के विभिन्न हिस्सों की भी सघन तलाशी ली गई।

अभियान के दौरान पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त मौजूदगी से स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी नजर आई। अचानक हुई इस व्यापक चेकिंग को देखकर यात्रियों और आम नागरिकों में भी उत्सुकता बनी रही।

इस कार्रवाई में आरपीएफ निरीक्षक करम पाल सिंह गुर्जर, जीआरपी निरीक्षक रजनीश कौशिक, थाना गंज निरीक्षक दीपक पासवान, थाना गुढ़ियारी निरीक्षक नरेंद्र साहू तथा रक्षित केंद्र रायपुर के निरीक्षक लव कुमार कवर और निरीक्षक राम अवतार पटेल सहित अन्य अधिकारी एवं जवान शामिल रहे।

पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान कुछ व्यक्तियों की गतिविधियां संदिग्ध पाए जाने पर उनकी पहचान और अन्य जानकारियों का सत्यापन किया जा रहा है। वहीं कुछ व्यक्तियों के पास प्रतिबंधित सामग्री भी मिली है। संबंधित इकाइयों द्वारा मामले में नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का यह अभियान रेलवे स्टेशन जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और आपात परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784996 Articles

Share this story