हनोदा व्यपवर्तन का जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए दाे कराेड़ से अधिक की राशि स्वीकृत

WhatsApp Channel Join Now

रायपुर 13 मई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ सरकार के जल संसाधन विभाग द्वारा दुर्ग जिले के विकासखण्ड- दुर्ग की हनोदा व्यपवर्तन का जीर्णोद्धार कार्य एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए 2 करोड़ 62 लाख 91 हजार रूपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रस्तावित कार्य के पूर्ण होने के उपरांत रूपांकित सिंचाई क्षमता 126 हेक्टेयर के विरूद्ध 66 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति सहित पूर्ण रूपांकित क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

परियोजना से क्षेत्र के किसानों को बेहतर जल प्रबंधन और कृषि उत्पादन में लाभ मिलने की उम्मीद है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Share this story