रायगढ़ : खेत में मिला युवक का शव , हत्या का मामला दर्ज

WhatsApp Channel Join Now
रायगढ़ : खेत में मिला युवक का शव , हत्या का मामला दर्ज


रायगढ़ 01 मार्च (हि.स.)। जिले के खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परासकोल में आज रविवार सुबह एक युवक का शव खेत में मिला । मृतक की पहचान अनिल कुमार चौहान ( 35 ), पिता स्व. प्यारेलाल चौहान निवासी ग्राम परासकोल के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर खरसिया पुलिस और साइबर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मृतक की बहन खुशबू चौहान (उम्र 23 वर्ष) ने बताया कि शनिवार की देर शाम उसका भाई गांव के उसके दोस्त के साथ दूसरे गांव जाकर खाना-पीना किया था। रात्रि लगभग 9-10 बजे उसने सड़क की ओर हल्ला-गुल्ला की आवाज सुनी, किंतु ध्यान नहीं दिया। आज सुबह भाई का शव खेत में पड़े होने की सूचना पर जाकर देखी ताे उसके शरीर पर पेट, गले एवं अन्य स्थानों पर धारदार हथियार से चोट के निशान पाए गए।

थाना खरसिया में अज्ञात आरोपित के विरुद्ध हत्या का मामला पंजीबद्ध कर पंचनामा कार्रवाई उपरांत शव को पोस्टमार्टम हेतु खरसिया अस्पताल भेजा गया है। खरसिया पुलिस संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है तथा हत्या के हर पहलू से गहन जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रघुवीर प्रधान

Share this story