कांकेर में रास गरबा का आयोजन, 300 से अधिक का हुआ पंजियन

WhatsApp Channel Join Now
कांकेर में रास गरबा का आयोजन, 300 से अधिक का हुआ पंजियन


कांकेर, 11 अक्टूबर (हि.स.)। जिला मुख्यालय में शारदीय नवरात्रि को लेकर भक्ति और उत्साह का माहौल है। जगह-जगह मां दुर्गा के पंडाल सजाए जा रहे हैं, वहीं गरबा आयोजन को लेकर भी तैयारियां अंतिम चरण में है। शहर का प्रसिद्ध रास गरबा इस वर्ष भी नए अंदाज में आयोजित होने जा रहा है।

11 से 19 अक्टूबर तक नए कम्युनिटी हॉल में 09 दिवसीय गरबा का आयोजन होगा, जिसमें हर दिन अलग-अलग थीम पर गरबा नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। आयोजन में अब तक 300 से अधिक लोग शामिल होने के लिए पंजियन करा चुके हैं।

रास गरबा के संचालक जैकी आहूजा ने रविवार काे बताया कि वर्ष 2019 से इस आयोजन की शुरुआत हुई थी और इस वर्ष आयोजन अपने आठवें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। हर साल की तरह इस बार भी प्रतिभागियों के लिए कुछ नया करने की तैयारी की गई है. आयोजन में छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। कांकेर शहर के अलावा करीब 15 किलोमीटर दूर के क्षेत्रों से भी लोग इसमें भाग लेने पहुंच रहे हैं। कोविड काल के दौरान भी ऑनलाइन माध्यम से रास गरबा की परंपरा जारी रखी गई थी। आयोजन के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। प्रतिदिन प्रतिभागियों को सम्मानित करने की योजना है, जबकि 9 दिनों में लगभग 20 से 22 विजेताओं का चयन किया जाएगा। विजेताओं को चांदी की अंगूठी, आकर्षक उपहार और रास गरबा का स्मृति चिह्न प्रदान किया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक ने रास गरबा आयोजन को कांकेर शहर के लिए गर्व की बात बताते हुए आयोजकों को शुभकामनाएं दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story