बेटी की आगे की पढ़ाई के लिए पूर्णिमा को मिली 20 हजार रुपये की सहायता

WhatsApp Channel Join Now
बेटी की आगे की पढ़ाई के लिए पूर्णिमा को मिली 20 हजार रुपये की सहायता


मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से मिली आर्थिक मदद, परिवार ने जताया आभार

कोरबा, 2 अक्टूबर (हि.स.)। पं. रविशंकर नगर निवासी पूर्णिमा वर्मा के परिवार को बेटी की आगे की पढ़ाई के लिए मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिली है। इस राशि से परिवार को बेटी की शिक्षा का खर्च उठाने में मदद मिली है।

पूर्णिमा वर्मा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत श्रमिक हैं। उनका पंजीयन 8 अगस्त 2025 को हुआ था। उनके पति अशोक कुमार वर्मा रेजा-कुली का काम करते हैं। सीमित आय के बीच बेटी की पढ़ाई का खर्च उठाना परिवार के लिए चुनौती थी।

श्रम विभाग से योजना की जानकारी मिलने के बाद पूर्णिमा ने इसके लिए आवेदन किया। योजना के तहत उनकी पहली बेटी की शिक्षा के लिए 20 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत हुई। पूर्णिमा ने बताया कि इस आर्थिक सहायता से बेटी की आगे की पढ़ाई जारी रखने में उन्हें काफी मदद मिली है।

पूर्णिमा वर्मा ने सहायता के लिए श्रम विभाग कोरबा और छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासन की ऐसी योजनाएं श्रमिक परिवारों के बच्चों की शिक्षा जारी रखने में महत्वपूर्ण सहारा बन रही हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Share this story