पुणे–सांतरागाछी–पुणे समर स्पेशल ट्रेन का संचालन 17 एवं 25 अप्रैल काे
- गाड़ी संख्या 01441/01442 छत्तीसगढ़ के दुर्ग–रायपुर–बिलासपुर होकर गुजरेगी
रायपुर 13 अप्रैल (हि.स.)। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की सुविधा हेतु विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में गाड़ी संख्या 01441/01442 पुणे–सांतरागाछी–पुणे समर स्पेशल का परिचालन किया जाएगा।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से आज साेमवार काे मिली जानकारी के मुताबिक गाड़ी संख्या 01441 पुणे–सांतरागाछी समर स्पेशल 17 अप्रैल एवं 25 अप्रैल 2026 को पुणे से प्रातः 10:00 बजे प्रस्थान करेगी तथा मार्ग में प्रमुख स्टेशनों नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर एवं खड़गपुर होते हुए अगले दिन 21:00 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी।
इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 01442 सांतरागाछी–पुणे समर स्पेशल दिनांक 19 अप्रैल एवं 27 अप्रैल 2026 को सांतरागाछी से 15:45 बजे प्रस्थान कर मार्ग के प्रमुख स्टेशनों झारसुगुड़ा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया एवं नागपुर होते हुए अगले दिन प्रातः 05:15 बजे पुणे पहुंचेगी।
यह ट्रेन छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग, रायपुर एवं बिलासपुर स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे क्षेत्रीय यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी। इस गाड़ी का मार्ग में लगभग 21 स्टेशनों पर ठहराव निर्धारित किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए इस विशेष ट्रेन में विभिन्न श्रेणी के कुल 20 आईसीएफ कोच लगाए जाएंगे।
रेलवे प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे यात्रा से पूर्व समय सारिणी एवं अन्य जानकारी के लिए एनटीईएस (NTES), रेलवे के आधिकारिक ऐप अथवा हेल्पलाइन नंबर 139 का उपयोग करें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

