छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषालयीन शासकीय कर्मचारी संघ का प्रांतीय निर्वाचन एक अगस्त को

WhatsApp Channel Join Now
छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषालयीन शासकीय कर्मचारी संघ का प्रांतीय निर्वाचन एक अगस्त को


जगदलपुर , 27 जुलाई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषालयीन शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष एवं प्रांतीय

महामंत्री का निर्वाचन आगामी एक अगस्त को बस्तर संभाग में आयोजित किया जाएगा।

संघ के संभागीय अध्यक्ष भानु पटेल ने बताया कि 11 जुलाई को आयोजित प्रांतीय बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय

लिया गया था कि दोनों प्रमुख पदों का निर्वाचन पहले आम सहमति से कराने का प्रयास

किया जाएगा। यदि सहमति नहीं बनती है तो चुनाव प्रक्रिया अपनाई जाएगी। निर्णय के अनुसार आमसभा एवं निर्वाचन 1 अगस्त को प्रातः 10 बजे उप संचालक, क्षेत्रीय महिला प्रशिक्षण संस्थान, महिला एवं बाल विकास विभाग, डीमरापाल (बस्तर) में आयोजित होगा। निर्वाचन

प्रक्रिया के लिए राजेश कर्मा, सहायक संचालक, संभागीय शिक्षा कार्यालय को निर्वाचन अधिकारी

नियुक्त किया गया है। उनके द्वारा निर्वाचन अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। संघ ने प्रदेश के सभी कोषालयीन शासकीय कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में

उपस्थित होकर निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story