सुकमा में वाहन चालकों की तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन शुरू हुआ

WhatsApp Channel Join Now
सुकमा में वाहन चालकों की तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन शुरू हुआ


सुकमा , 12 नवंबर (हि.स.)।सुकमा जिले के वाहन चालकों की तीन सूत्रीय मांगों को लेकर 12 नवंबर से देशव्यापी आंदोलन शुरू हो गया है। इसके तहत सुकमा जिले में भी ड्राइवर संगठनों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल से जिले में वाहनों के पहिए थम गए हैं। ऑटो चालक संघ ने भी आंदोलन का समर्थन करते हुए इसमें हिस्सा लिया है। आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगों में वाहन चालक आयोग का गठन, ड्राइवर सुरक्षा कानून लागू करना और ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड बनाना शामिल है।

चालकों का कहना है कि मांगों पर ठोस निर्णय होने तक हड़ताल जारी रहेगी। आंदोलन के दौरान यूनियन सदस्यों ने सड़क से गुजरने वाले अन्य वाहन चालकों से भी वाहन रोककर हड़ताल में शामिल होने की अपील की। ड्राइवर संगठनों का कहना है कि चालकों की सुरक्षा,अधिकारों और कल्याण के लिए तीनों मांगें पूरी होना जरूरी है।

सुकमा यूनियन के मीडिया प्रभारी शकील अंसारी ने बताया कि सुकमा जिले में हड़ताल का असर देखने को मिल रहा है, वाहनों का संचालन बंद है। उन्होंने कहा कि यह देशव्यापी आंदोलन है। चालकों की तीनों मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी।हड़ताल के चलते जिले में चलने वाली यात्री बसों के पहिए भी थम गए हैं। बाहर से आने वाली बसें जिला मुख्यालय में ही रुक गई हैं। वहीं, जिला मुख्यालय में ऑटो का संचालन भी बंद है। इससे यात्रियों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776091 Articles

Share this story