विश्व पृथ्वी दिवस पर लिया गया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

WhatsApp Channel Join Now
विश्व पृथ्वी दिवस पर लिया गया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प


विश्व पृथ्वी दिवस पर लिया गया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प


धमतरी, 22 अप्रैल (हि.स.)।कलीराम चंद्राकर पब्लिक स्कूल कुरुद में बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने पृथ्वी को प्रदूषण से बचाने, पेड़-पौधों की सुरक्षा करने और जल संरक्षण का संकल्प लिया।

इसके पश्चात विद्यालय परिसर में व्यापक स्तर पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य मंजीता ठाकुर ने बताया कि भारत सरकार का पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय मौसम, जलवायु, महासागरों और प्राकृतिक आपदाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है तथा विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करता करता है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष 22 अप्रैल को मनाया जाने वाला पृथ्वी दिवस पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित वैश्विक आयोजन है।

वर्ष 2026 की थीम हमारी शक्ति, हमारा ग्रह जलवायु परिवर्तन से निपटने, स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में समुदाय की भूमिका को रेखांकित करती है। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पृथ्वी दिवस की प्रतिज्ञा दिलाई गई, जिससे उनमें पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित हो सके। कार्यक्रम में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित विद्यालय परिवार के सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story