प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से खेती को मिला सहारा, साहूकारों से कर्ज की जरूरत हुई कम

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से खेती को मिला सहारा, साहूकारों से कर्ज की जरूरत हुई कम


कोरबा 17 अक्टूबर (हि. स.)। विकासखंड के ग्राम कोलगा निवासी किसान शांति लाल राठिया सीमित कृषि भूमि पर खेती कर अपने आठ सदस्यीय परिवार का भरण-पोषण करते हैं। खेती के लिए खाद, बीज, कीटनाशक और मजदूरी जैसी जरूरतें पूरी करने में उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। कई बार इन जरूरतों के लिए साहूकारों से कर्ज लेना पड़ता था, जिससे परिवार पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता था।

ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी मिलने पर श्री राठिया ने कृषि विभाग से संपर्क कर योजना का लाभ लिया। इसके तहत उन्हें प्रतिवर्ष ₹6,000 की सहायता तीन समान किस्तों में सीधे बैंक खाते में मिलती है।

इस राशि का उपयोग वे खाद, बीज और खेती-किसानी से जुड़ी अन्य जरूरतों को पूरा करने में करते हैं। समय पर कृषि कार्यों में निवेश होने से उन्हें खेती संभालने में मदद मिली है और साहूकारों से छोटी रकम उधार लेने की जरूरत कम हुई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, परिवार की वार्षिक आय पहले लगभग 60,000 थी, जो अब बढ़कर लगभग 70,000 हो गई है। खेती की जरूरतें पूरी होने से परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आया है।

श्री राठिया के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की सहायता खेती के छोटे लेकिन जरूरी खर्चों को समय पर पूरा करने का सहारा बनी है। वे कहते हैं कि योजना से मिलने वाली राशि खेती की जरूरतों में बहुत उपयोगी है और इससे खेती-किसानी में आर्थिक सहारा मिलता है।

हिन्दुस्थान समाचार/हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762680 Articles

Share this story