प्रेमनगर के 15 वार्डों के आरक्षण की कार्रवाई पांच अक्टूबर को
Sep 25, 2026, 19:43 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
सूरजपुर, 25 सितंबर (हि.स.)। सूरजपुर जिले के नगर पंचायत प्रेमनगर के वार्डों के आरक्षण की कार्रवाई 5 अक्टूबर को की जाएगी। आज शुक्रवार को जारी जानकारी के अनुसार नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक एक से 15 तक के आरक्षण की प्रक्रिया संयुक्त जिला कार्यालय सूरजपुर के सभाकक्ष में दोपहर 3 बजे से शुरू होगी।
यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 29 के तहत की जाएगी। वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया में जनप्रतिनिधि भी शामिल हो सकते हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

