प्रेमनगर नगर पंचायत की मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन, 30 अक्टूबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति

WhatsApp Channel Join Now

सूरजपुर, 23 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के नगर पंचायत प्रेमनगर के आम निर्वाचन 2026 की तैयारियों के तहत निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन कर दिया गया है। आज शुक्रवार को जारी जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत के सभी 15 वार्डों के मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची उपलब्ध है। मतदाता 30 अक्टूबर तक नाम जोड़ने, संशोधन और विलोपन से संबंधित दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं, जबकि नए मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया 11 नवंबर तक चलेगी।

यह प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रेना जमील के मार्गदर्शन में की जा रही है। नागरिक संबंधित मतदान केंद्र पर जाकर निर्वाचक नामावली का अवलोकन कर सकते हैं और अपने साथ परिवार के पात्र सदस्यों के नाम भी जांच सकते हैं।

निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ने, दर्ज जानकारी में संशोधन कराने या किसी नाम के विलोपन से संबंधित दावा-आपत्ति 30 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3 बजे तक प्रस्तुत की जा सकती है। वहीं, नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने के लिए 11 नवंबर 2026 तक आवेदन किया जा सकेगा।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर मतदाता सूची की जांच कर आवश्यक आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि पात्र नागरिकों के नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज हो सकें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765563 Articles

Share this story