दंतेवाड़ा के भांसी में लोगों से भरी पिकअप पलटने से गर्भवती की हुई मौत

WhatsApp Channel Join Now
दंतेवाड़ा के भांसी में लोगों से भरी पिकअप पलटने से गर्भवती की हुई मौत


दंतेवाड़ा, 22 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत राजा बंगला मोड़ पर आज गुरूवार काे दशहरा मेला देखने जा रहे ग्रामीणों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में वाहन सवार 09 माह की गर्भवती महिला अन्नू मंडावी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य सवारियों को चोटें आई हैं।

बताया जा रहा है कि बचेली की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने पहले बस से उतरकर सड़क पार कर रहे ग्रामीण मुड़ा भास्कर को टक्कर मारी। इसके बाद चालक ने रुकने के बजाय गाड़ी भगाने की कोशिश की, जिससे वाहन कुछ ही दूरी पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद चालक पिकअप छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765012 Articles

Share this story