महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भर बन रहीं प्रीति महत, हर महीने मिल रही 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता

WhatsApp Channel Join Now
महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भर बन रहीं प्रीति महत, हर महीने मिल रही 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता


जांजगीर चांपा/सक्ती, 27 नवंबर (हि. स.)। छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस योजना से लाभान्वित होकर सक्ती विकासखंड के ग्राम कुरदा निवासी प्रीति पंकज महत अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

महतारी वंदन योजना के तहत प्रीति महत को प्रतिमाह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता मिल रही है। इस राशि का उपयोग वे अपने पोषण आहार और घरेलू आवश्यकताओं को पूरा करने में कर रही हैं। योजना से मिलने वाली नियमित आर्थिक मदद ने उन्हें परिवार की जरूरतों में सहयोग करने का अवसर दिया है।

प्रीति महत का कहना है कि इस आर्थिक सहयोग से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वे पहले की अपेक्षा अधिक आत्मनिर्भर महसूस कर रही हैं। योजना से मिल रही सहायता उनके दैनिक जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है।

उन्होंने महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

हिन्दुस्थान समाचार/लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784272 Articles

Share this story