बलरामपुर : प्रमोद गुप्ता बने भाजपा के मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

WhatsApp Channel Join Now
बलरामपुर : प्रमोद गुप्ता बने भाजपा के मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई


बलरामपुर, 11 अप्रैल (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम के गृह ग्राम सनवाल में प्रमोद गुप्ता को भाजपा मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रमोद गुप्ता ने बूथ स्तर के कार्यकर्ता के रूप में राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश संगठन एवं जिला संगठन को बहुत आभार है। आने वाले समय में संगठन को मजबूत बनाने में अपना योगदान दूंगा।

प्रमोद गुप्ता लोगों के बीच अपनी स्वच्छ छवि के लिए मशहूर है। उन्होंने 2007 से बूथ स्तर के कार्यकर्ता के रूप में राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। 2011 में भाजपा युवा मोर्चा मंडल सनवाल के महामंत्री बने। 2016 में युवा मोर्चा के जिला बलरामपुर के मंत्री बने। अब संगठन ने इन्हें बड़ा दायित्व दिया है। प्रमोद गुप्ता को सनवाल मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पाण्डेय

Share this story