पोस्टमार्टम व एमएलसी रिपोर्ट की अब समय पर होगी आनलाइन एंट्री

WhatsApp Channel Join Now
पोस्टमार्टम व एमएलसी रिपोर्ट की अब समय पर होगी आनलाइन एंट्री


धमतरी, 14 अगस्त (हि.स.)। पोस्टमार्टम और एमएलसी रिपोर्ट की आनलाइन एंट्री में देरी रोकने स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग ने समन्वय से काम करने पर सहमति जताई है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में हुई बैठक में दोनों विभागों के अधिकारियों और चिकित्सकों ने रिपोर्ट की आनलाइन एंट्री समय पर सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन कक्ष में दोपहर 12 बजे सीएमएचओ डा. यू एल कौशिक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें पुलिस विभाग से डीएसपी भानुप्रताप चंद्राकर अपने स्टाफ के साथ उपस्थित थे।बैठक में पोस्टमार्टम एवं एमएलसी रिपोर्ट की आनलाइन एंट्री की प्रक्रिया और समयबद्ध रिपोर्टिंग को लेकर चिकित्सकों से चर्चा की गई। अधिकारियों ने रिपोर्ट समय पर दर्ज करने एवं पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर सहमति जताई। इस दौरान डीएचओ डा. आदित्य सिन्हा, आरएमओ डा. मेहताब अहमद, डा. रविकिरण शिंदे, डा. तेजस शाह, डा. राकेश साहू, सलाहकार गिरीश कश्यप सहित अन्य चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story